अवध विवि में छात्र-छात्राओं की बीच प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

  • whatsapp
  • Telegram
अवध विवि में छात्र-छात्राओं की बीच प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन



अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के हिन्दी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग एवं क्षेत्रीय भाषा केन्द्र तथा बैक आॅफ बड़ौदा के संयुक्त तत्वावधान में प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन प्रचेता भवन में किया गया।

इस प्रथम चरण के प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। हिन्दी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग की सहायक आचार्य एवं प्रतियोगिता की संयोजक डाॅ0 सुमन लाल ने बताया कि 13 अक्टूबर तक दो चरणों में प्रश्नोंत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई जा रही है। मंगलवार को प्रथम चरण में प्रश्नोंत्तरी प्रतियोगिता कराई गई है। बुधवार को छात्रों के बीच बाॅब चित्रकला प्रतियोगिता होगी।

इन प्रतियोगिताओं के चयनित विद्यार्थी मुख्य चरण की प्रतियोगिता में जायेंगे। इसके उपरांत शीर्ष पांच विद्यार्थियों को पुरस्कार धनराशि एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए जायेंगे एवं 10 विद्यार्थियों को रैंकिंग प्रमाण-पत्र दिए जायेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा। इस प्रतियोगिता के निर्णायक हिन्दी भाषा एवं प्रयोजनमूलक विभाग की डाॅ0 सुमन लाल, क्षेत्रीय भाषा केन्द्र की डाॅ0 प्रत्याशा मिश्रा, डाॅ0 स्वाति सिंह रही। मौके पर अंग्रेजी विभाग की डाॅ0 निहारिका सिंह, डाॅ0 दिव्या वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Story
Share it