इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान‌ परंपरा विषय पर पैनल चर्चा आयोजित

  • whatsapp
  • Telegram
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान‌ परंपरा विषय पर पैनल चर्चा आयोजित
X


राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत एनईपी सारथियों द्वारा कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के संरक्षण में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में आज दोपहर 1 बजे “भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित पैनल चर्चा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विषय था – “प्रोफेसर नील रतन धर और उनकी विरासत”।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. दिनेश मणि, अध्यक्ष रसायन शास्त्र विभाग ने कहा कि-प्रो. नील रतन धर ने वैज्ञानिक अनुसंधान में भारतीय ज्ञान परंपरा के मूल्यों को समाहित किया और रसायन विज्ञान तथा कृषि विज्ञान के बीच सेतु स्थापित किया।

उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और सतत विकास के महत्व को दशकों पहले ही रेखांकित किया था।उनके शोध कार्यों ने यह दर्शाया कि भारतीय ज्ञान प्रणाली केवल परंपरा नहीं, बल्कि आधुनिक विज्ञान की प्रगति में भी मार्गदर्शक है।आज के अंतर्विषयी शोध और शिक्षा में प्रो. धर की दृष्टि प्रेरणास्रोत है।


इस पैनल चर्चा में विभिन्न संकायों के प्राध्यापक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Story
Share it