भाषा विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजभवन में लहराया जीत का परचम

  • whatsapp
  • Telegram
भाषा विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजभवन में लहराया जीत का परचम
X


ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के तत्वाधान में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत राजभवन में 17सितंबर से 2 अक्टूबर के मध्य स्वछता पखवाड़ा के तहत माननीया राज्यपाल के निर्देशन में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिनमे कक्षा 1 से लेकर विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य ये आयोजन किया गया। इसमें वाद विवाद, मेहंदी, पेंटिंग इत्यादि सम्मिलित था। जिसमे भाषा विश्वविद्यालय के अमन कुमार त्रिपाठी ने वाद विवाद में नौ विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ते हुए प्रथमस्थान प्राप्त किया।

ये विधि परास्नातक के छात्र है। इसी कड़ी में मेहंदी प्रतियोगिता में परास्नातक उर्दू की छात्रा मेहविश ने प्रथम स्थान तथा विधि स्नातक की छात्रा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान ऊंचा कर दिया। महामहिम ने इन विद्यार्थियों को 2 अक्टूबर को राजभवन बुला कर सराहना की और आगे जीवन मे और अच्छे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ सुधीर महादेव बोबड़े तथा मुख्य सचिव शिक्षा डॉ जे एल जानी ने प्रदान किया।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने विकसित भारत पर एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया था। इसके साथ साथ विश्वविद्यालय की 17 छात्राओं ने गरबा नृत्य में भी प्रतिभाग किया। इन सभी गतिविधि की विश्वविद्यालय की ओर से संयोजक डॉ नलिनी मिश्रा थी। मेहंदी प्रतियोगिता की सह संयोजक डॉ सायमा अलीम तथा नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद और क्विज प्रतियोगिता की सह संयोजक जैव प्रद्योगिकी अभियांत्रिकी की विभाध्यक्ष डॉ ममता शुक्ला रही। कुलपति प्रो अजय तनेजा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अपनी प्रसन्नता जाहिर की और विद्यार्थियों को तैयार करने वाले उनके मेंटोर को बधाई भी दी।

Next Story
Share it