उत्तर प्रदेश बन रहा शिक्षा का हबः उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी
दीक्षांत समारोह की विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उपाधि एवं पदक प्राप्त कर्ताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की...


दीक्षांत समारोह की विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उपाधि एवं पदक प्राप्त कर्ताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की...
दीक्षांत समारोह की विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि उपाधि एवं पदक प्राप्त कर्ताओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस भूमि का भगवान राम के कमल चरण पड़े। यह वही अयोध्या है जो युगों युगों से विश्व को धर्म, न्याय और आदर्श का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज भव्य राम मन्दिर के आलोक में यह नगरी अपने पूर्ण वैभव के साथ वैश्विक पटल पर पुनः प्रतिष्ठित हो रही है। इस भूमि पर विश्वविद्यालय के समारोह में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। समारोह में राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने उपाधि एवं स्वर्ण पदक प्राप्त कर्ताओं से कहा कि आप विश्वविद्यालय के विद्यार्थी ही नही बल्कि उन विरासत के उत्तराधिकारी है जो ज्ञान और आध्यात्मिकता से अभिसिंचित है। इस समारोह में शामिल होकर भारत के भविष्य की ऊर्जा को एक नई दिशा में प्रवाहित होते हुए देख रहे है। कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपके चेहरे पर जो तेज है।
वह आत्मविश्वास के साथ एक नये पथ पर चलने का संकल्प है। राज्यमंत्री ने कहा कि हमे यह ध्यान रखना है कि भगवान राम हमारे आदर्श है। विद्यार्थी जब यहां से निकलेंगे तब आपके सामने चुनौतियां एवं अवसर भी होंगे। यहीं चुनौतियां और अवसर आपको लक्ष्य तक ले जायेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्तरदायित्वों से परिचित कराते हुए राष्ट्र के प्रति नैतिक जिम्मेदारियों का कर्तव्यबोध कराया। कहा कि यही आपकों महान बनायेगा। यहीं संकल्प लेकर विद्यार्थियों को जाना होगा। राज्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व में भारत की अलग पहचान है और सामने बहुत सारे अवसर है। हमारें प्रधानंमत्री जी कहते है हमारा देश विकसित देश बनेगा। उसमें सबसे ज्यादा योगदान युवाओं और बेटियों का होगा। आज खुशी की बात है कि इन पदक में सबसे ज्यादा हमारी बटियों ने पदक हासिल किए है। प्रधानंमंत्री जी ने बेटी पढ़ाओं बेटी बचाओं अभियान शुरू किया है। वह पुष्पित और पल्लवित होता दिखाई दे रहा है।
आज हर्ष की बात है कि हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। राज्यमंत्री उच्च शिक्षा ने कहा कि आज हर मंडल में विश्वविद्यालय हो चुके है। हमने सिर्फ विश्वविद्यालय व महाविद्यालय खोलने का कार्य नही किया है बल्कि गुणवत्तापरक शिक्षा देने का कार्य किया है। हमारे प्रदेश के कई ऐसे विश्वविद्यालय है जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान बना चुके है। आज उत्तर प्रदेश शिक्षा का हब बन रहा है। हम एक तरफ विकास एवं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ रहे है। वहीं देश की सेना ने विश्व में परचम लहराने का कार्य किया है। हमारा देश आगे ब़ रहा है। उसमें हम सभी को योगदान देना है।