नई दिल्ली की एआई समिट में गूंजा सीएसजेएमयू का एआई विजन

  • whatsapp
  • Telegram
नई दिल्ली की एआई समिट में गूंजा सीएसजेएमयू का एआई विजन
X


कानपुर। उच्च शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के बीच छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। नई दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit में विश्वविद्यालय की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि संस्थान एआई को केवल तकनीकी विषयों तक सीमित न रखकर सभी संकायों में समाहित करने की दिशा में गंभीर और प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन के दौरान विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों और उद्योग संगठनों के साथ बहु-संस्थागत एमओयू की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। विशेष रूप से हाल ही में निवेश प्राप्त करने वाले एआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म Neysa और कौशल विकास व नवाचार को प्रोत्साहन देने वाले Wadhwani Group के साथ हुई वार्ता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बातचीत का केंद्र बिंदु रहा—पाठ्यक्रमों को वास्तविक दुनिया की कम्प्यूटिंग, डेटा गवर्नेंस और अनुप्रयुक्त शोध से जोड़ना।

सम्मेलन में विश्वविद्यालय की दो उभरती स्टार्टअप पहलों SNS Innovation Labs Private Limited (संस्थापक: सत्यान श्रीवास्तव) और Amandy Labs (संस्थापक: अमन सिंह) ने विशेष आकर्षण बटोरा। इन स्टार्टअप्स ने न केवल तकनीकी नवाचार प्रस्तुत किया, बल्कि छात्र-शिक्षक आधारित उद्यमिता मॉडल को भी रेखांकित किया।

शिक्षाविदों का मानना है कि एआई का सीमित और असमान उपयोग सामाजिक विषमताओं को बढ़ा सकता है। ऐसे में सीएसजेएमयू की रणनीति मानविकी, सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन जैसे विषयों में भी एआई साक्षरता को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। साझा अवसंरचना और क्रॉस-सेक्टर साझेदारियों के माध्यम से विश्वविद्यालय राज्य स्तर पर जिम्मेदार और समावेशी एआई अपनाने की दिशा में अग्रसर है।

Next Story
Share it