महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगी कंगना रनौत, शिवसेना और बीएमसी के खिलाफ करेंगी शिकायत....

  • whatsapp
  • Telegram
महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगी कंगना रनौत, शिवसेना और बीएमसी के खिलाफ करेंगी शिकायत....
X


कंगना रनौत का महाराष्ट्र हुकूमत के खिलाफ अभी गुस्सा ठंडा नहीं हुआ है। अपना दफ्तर तोड़े जाने को लेकर कंगना आर महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगी। कंगना रनौत की गवर्नर से यह मुलाकात शाम 4 से साढ़े चार बजे के बीच हो सकती है।

कंगना रनौत अपने ट्वीट को लेकर अपना मौकफ (पक्ष) रखेंगी कि उन्होंने मुंबई को पीओके बताने वाला ट्वीट किन हालात में किया। कंगना के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने भी अपना मौकफ रखा था। उन्होंने इस पर कहा था कि जो तरीका बीएमसी ने अपनाया वो सही नहीं था।इससे पहले कंगना रनौत में शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई में एक पूर्व नौसेना अधिकारी के साथ मारपीट का वीडियो ट्वीट किया था। उन्होंने कहा कि नेवी के पूर्व अफसर की पिटाई शर्मनाक है। आखिर महाराष्ट्र में क्या हो रहा है। दरअसल सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी मदन शर्मा ने एक व्हाट्सऐप ग्रुप में ठाकरे पर एक कार्टून भेजा था। कुछ शिवसेना कार्यकर्ता उनके घर गए और उनके साथ मारपीट की। शर्मा की आंख में चोट लग गई और अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 325 और दंगे से संबंधित प्रावधानों के तहत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it