लंबे समय से बीमार चल रही कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का निधन.....
1983 में डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए ऑस्कर में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवार्ड जीतने वाली भानु अथैया का गुरुवार को निधन हो गया। वे...


1983 में डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए ऑस्कर में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवार्ड जीतने वाली भानु अथैया का गुरुवार को निधन हो गया। वे...
1983 में डायरेक्टर रिचर्ड एटनबरो की फिल्म 'गांधी' के लिए ऑस्कर में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवार्ड जीतने वाली भानु अथैया का गुरुवार को निधन हो गया। वे 91 साल की थीं। भानु ने कॉस्टयूम डिजाइनर के तौर पर 100 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। भानु का अंतिम संस्कार साउथ मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में हुआ। राधिका ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया, "सुबह के समय मां ने दम तोड़ा। आठ साल पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर डाएग्नोज हुआ था। पिछले तीन सालों से वह बिस्तर पर थीं, क्योंकि उनका एक साइड पैरलाइज हो चुका था।" भानु अथैया का जन्म कोहलापुर में हुआ था। गुरु दत्त की साल 1956 में आई सुपरहिट फिल्म 'C.I.D.' से इन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। हिंदी सिनेमा में कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में कदम रखा।
बता दें कि भानू ने अपने करियर के दौरान गुरु दत्त, राज कपूर, यश चोपड़ा और आशुतोष गोवारिकर के साथ काम किया। इसके अलावा उन्होंने हॉलीवुड के भी नामचीन निर्देशकों के साथ काम किया है। साल 2010 में उन्होंने आर्ट ऑफ कॉस्ट्यूम डिजाइन के नाम से एक बुक भी लिखी थी। बुक को हार्पर कोलिन्स ने प्रकाशित किया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 2012 में उन्होंने अपना एकेडमी अवॉर्ड लौटाने की इच्छा ज़ाहिर की थी। उन्हें लगा था कि उनकी मौत के बाद उनके परिवार वाले उनके सम्मान का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाएंगे। जिसके चलते उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि कर दी कि उन्होंने द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को ये सम्मान वापस सौंप दिया है।
अराधना मौर्या