मुश्किल में फंसे कुणाल कामरा, अर्नब गोस्वामी की जमानत की सुप्रीम कोर्ट की आलोचना...

  • whatsapp
  • Telegram
मुश्किल में फंसे कुणाल कामरा, अर्नब गोस्वामी की जमानत की सुप्रीम कोर्ट की आलोचना...
X


स्टैंड अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर सुप्रीम कोर्ट को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करने के लिए आपराधिक अवमानना की कार्यवाही होगी। देश के अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू किए जाने को लेकर अपनी सहमति दे दी है। अटॉर्नी जनरल ने लिखा है-लोगों को लगता है कि वे कोर्ट के बारे में कुछ भी कह सकते हैं लेकिन अभिव्यक्ति की आजादी अवमानना कानून के अधीन है। रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिए जाने के बाद कामरा ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में श्रीरंग काटनेशवारकर ने अवमानना कार्रवाई के लिए लेटर पिटिशन भेजा था। इस पर गौर करने के बाद अटॉर्नी जनरल ने सहमति दे दी है।

बता दें कि कुणाल कामरा ने बीते जनवरी महीने में हवाई यात्रा के दौरान पत्रकार अर्णब गोस्वामी के साथ दुर्व्यवहार किया था। जिसे लेकर इंडिगो सहित अन्य एयरलाइंस ने उन पर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया था। केके वेणुगोपाल द्वारा जारी किए गए सहमति पत्र में कुणाल कामरा के ट्वीट का जिक्र भी किया गया है। इस बात का भी जिक्र है कि सुप्रीम कोर्ट की बिल्डिंग की तस्वीर भगवा झंडे के साथ शेयर की गई।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it