भूमि पेडनेकर की आ रही नई फिल्म दुर्गामती का ट्रेलर हुआ रिलीज।
हाल ही में रिलीज़ होने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की नई फिल्म 'दुर्गामती' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर भूमि पेडनेकर के साथ अरशद वारसी ...

हाल ही में रिलीज़ होने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की नई फिल्म 'दुर्गामती' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर भूमि पेडनेकर के साथ अरशद वारसी ...
हाल ही में रिलीज़ होने जा रही बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की नई फिल्म 'दुर्गामती' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर भूमि पेडनेकर के साथ अरशद वारसी भी दिखाई दे रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी डरावना दिख रहा है। भूमि पेडनेकर का बिल्कुल ही अलग रूप दिख रहा है। भूमि फिल्म में चंचल चौहान नाम की लड़की का किरदार निभा रही हैं।
फिल्म में भूमि पेडनेकर एक अपराधी का रोल अदा कर रही हैं, जिसे पुलिस पूछताछ करने के लिए दुर्गामती हवेली लेकर जाती है. फिल्म में मंदिर से मूर्ति चोरी होने की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में दिखाया गया कि 6 महीने में 12 मूर्तियां चोरी होती हैं, जिसकी पुलिस पड़ताल कर रही है. इसी मामले में पुलिस भूमि से पूछताछ करती है. इसी बीच वे अचानक आम महिला के किरदार से अलग दिखाई देने लगती हैं। वह रानी दुर्गामती के रूप में काफी अग्रेसिव दिखाई देती हैं.
माही गिल भी फिल्म में नजर आएंगीट्रेलर में आप देख सकते हैं कि माही गिल एक पुलिस अधिकारी हैं। वे ही इस मामले की पड़ताल कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर को भूमि पेडनेकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
भूमि पेडनेकर ने की कड़ी मेहनतदुर्गामती ट्रेलर को शेयर करते हुए भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'मैं इसे आपके साथ शेयर करने के लिए लंबे वक्त से इंजतार कर रही थी। ये खून-पसीने की मेहनत है. यह मेरे सबसे चैलेंजिंग किरदारों में से एक है। धन्यवाद अक्षय कुमार, भूषण कुमार, डायरेक्टर अशोक, विक्रम मुझमें विश्वास दिखाने के लिए. आप सभी को प्यार और आभार।' इसके साथ ही उन्होंने अपने इस फिल्म के को-स्टार अरशद वारसी, माही गिल, करण कपाड़िया और जिसु यू सेनगुप्ता को भी धन्यवाद कहा है. इस फिल्म को लेकर भूमि पेडनेकर एक्साइटेड हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज, भूमि पेडनेकर का दिखा दमदार लुक साउथ की फिल्म की रीमेक है 'दुर्गामती'भूमि पेडनेकर की इस फिल्म का मोशन पोस्ट मंगलवार को रिलीज हुआ था वहीं इस फिल्म का स्टिल पोस्टर सोमवार को रिलीज हुआ था। यह फिल्म तमिल-तेलुगू की बेहतरीन हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'भागमती' की रीमेक है, जिसमें एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने मुख्य रोल निभाया था।
अदिती गुप्ता





