शेखर सुमन इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, ट्वीट कर दी जानकारी.....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
शेखर सुमन इस साल नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन, ट्वीट कर दी जानकारी.....


बालीवुड अभिनेता शेखर सुमन इस बार 7 दिसंबर को अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस साल मैं अपना जन्मदिन नहीं मनाऊंगा सुशांत सिंह राजपूत के लिए इतना तो कर ही सकता हूँ। आगे उन्होंने कहा कि जश्न मनाने की जगह पर मैं यह प्रार्थना करूँगा कि जल्द से जल्द सुशांत केस के आरोपी पकड़े जाए और उन्हें न्याय मिले। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी शिखर समझ मे एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने कहा था कि बहुत लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि सुशांत के केस में अब क्या होगा? काश मैं इसका उत्तर दे पाता, लेकिन किसी चमत्कार की उम्मीद के सिवा और हम कर भी क्या सकते हैं।

आपको बता दें कि सुशांत राजपूत की 14 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अब भी सवालों के घेरे में है। मुंबई पुलिस शुरुआत में इसे आत्महत्या का केस मान रही थी, लेकिन तमाम विवादों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से जांच कराने का आदेश दिया था। लेकिन सुशांत केस से ज्यादा तो ये मामला ड्रग्स के मामलों को सुलझाने में लग गया है। जिसकी शुरुआत रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक से हुई थी और उसके बाद हाल ही में इसी मामले में भारती सिंह के घर और दफ्तर पर एनसीबी ने रेड की थी और उन्हें अरेस्ट कर लिया था। हालांकि बाद में भारती और उनके पति को बेल मिल गई थी।

शिवांग

Next Story
Share it