ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' कि कलाकार दिव्या भटनागर का आज निधन हो गया। पति ने दिया था धोखा!
'छोटे परदे की कलाकार दिव्या भटनागर का आज सोमवार 7 दिसंबर सुबह निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कोविड-19 संक्रमण बताया जा रहा है। वे ये 'रिश्ता क्या...


'छोटे परदे की कलाकार दिव्या भटनागर का आज सोमवार 7 दिसंबर सुबह निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कोविड-19 संक्रमण बताया जा रहा है। वे ये 'रिश्ता क्या...
- Story Tags
- divya bhatnagar
- covid-19
'
छोटे परदे की कलाकार दिव्या भटनागर का आज सोमवार 7 दिसंबर सुबह निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कोविड-19 संक्रमण बताया जा रहा है। वे ये 'रिश्ता क्या कहलाता' जैसे लोकप्रिय शो की हिस्सेदार थी। कुछ दिनों से अस्पताल में वेंटिलेटर में थी। अफ़सोस की बात ये हैं कि इसी महीने उनकी शादी की पहली सालगिरह भी थी। 2019 में ही दिव्या के बॉयफ्रेंड गगन के साथ शादी हुई थी। इन्होने 5 साल तक़ एक दूसरे को डेट किया था। इसके बाद इन दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे ले लिया।
दिव्या ने गगन से शादी परिवार की मंजूरी के बिना रचाई थी। उन्होंने मुंबई के गुरुद्वारे में फैमिली की गैरमौजूदगी में ही शादी की। उनकी शादी में सिर्फ उनके कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दरअसल, दिव्या और गगन दोनों अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जिसकी वजह से दोनों के परिवार वाले उनकी शादी के खिलाफ थे। सात फेरो के बाद उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में दिव्या ने कहा था- हम एक सिंपल वेडिंग चाहते थे, जिसमें ज्यादा ताम-झाम ना हो, इसलिए हमने अपने स्पेशल सेलिब्रेशन में सिर्फ करीबी दोस्तों को ही बुलाया। उन्होंने परिवार के शामिल ना होने पर दुख जताया। उन्होंने दुःख जताते हुए कहा मैंने हमेशा एक ग्रैंड वेडिंग के सपने देखे, लेकिन हमारे परिवार वाले हमारी शादी के फैसले से सहमत नहीं थे। इस वजह से हमें सिंपल तरीके से ही शादी करनी पड़ी।
इनका निधन सोमवार सुबह 3 बजे 7 हिल्स हॉस्पिटल में हुआ। वे कोविड-19 पॉजिटिव पाई गईं थी। वे हाई ब्लड प्रेशर की मरीज थीं और लगभग एक हफ्ते से वे वेंटिलेटर के सहारे जिंदगी से जंग लड़ रही थीं। परिवार ने उनकी इस हालत का ज़िम्मेदार उनके पती को बताया। उन्होंने ने सीधे कहा कि गगन एक फ़्रॉड हैं जो मेरी बच्ची को इस्तेमाल कर रहा था। जो शादी के बाद उनको अकेला छोड़ कर चल गया था। हम सब इस शादी के खिलाफ थे। पर क्या कर सकते हैं अब जो भी हुआ उसका हमें दुःख हैं। साथ ही हम भगवान से अपनी बेटी की आत्मा के लिए शान्ती मांगते हैं।
अदिती गुप्ता