बड़े परदे पर छाने वाली हैं एक और बायोपिक! हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद पर बनने वाली हैं फिल्म।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बड़े परदे पर छाने वाली हैं एक और बायोपिक! हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद पर बनने वाली हैं फिल्म।


बॉलीवूड में धीरे-धीरे बायोपिक का जादू छाया रखा हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा हैं हॉकी लेजेंड ध्यान चंद पर बन रही हैं नई बायोपिक। जिसको रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी और ब्लू मंकी फिल्म्स द्वारा निर्मित एक नई फिल्म साल 2021 में रिलीज होने के लिए तैयार है। जिसमें इस बार प्रेमनाथ राजगोपालन के साथ सह-निर्माता के रूप में हॉकी के दिग्गज ध्यान चंद की कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए रॉनी स्क्रूवाला और अभिषेक चौबे फिर से साथ में काम कर रहे हैं। खबरों की माने तो इस फिल्म पर काम शुरू हो गया हैं। इस फिल्म को एक साल से अधिक समय तक लिखा गया हैं। फिल्म की कास्टिंग अभी चल रही है और किसी बड़े अभिनेता द्वारा फिल्म के शीर्षक भूमिका को निभाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

उन्होंने द विजार्ड' के रूप में सन 1925 से 1949 तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में खेले गए 185 मैचों में 500 से अधिक गोल दागे हैं और साल 1928, 1932 और 1936 में हुए ओलंपिक में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। ध्यानचंद को 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था और 29 अगस्त को उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। हलाकि इसमें कोई दोहरायी नहीं हैं कि 'ध्यान चंद स्पोर्ट्स के इतिहास में हॉकी के सबसे महान खिलाड़ी हैं और उनकी बायोपिक को निर्देशित करना बहुत ही गर्व की बात हैं। लेखक कहता हैं कि उनके जीवन की हर उपलब्धि अपने आप मे अलग कहानी है। जिसका कोई कभी मोल नहीं कर सकता हैं। मैं विशेषरूप से इस फिल्म के लिए एक शानदार क्रिएटिव टीम के साथ काम करने का मौका पाकर खुद को आभारी समझता हूं। उम्मीद करता हूं कि इसके किरदारों के बारे में भी जल्द ही ऐलान हो।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it