एक बार फिर कंगना ने साधा प्रियंका और दिलजीत पर निशाना

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
एक बार फिर कंगना ने साधा प्रियंका और दिलजीत पर निशाना


हाल ही में चल रहे किसान आंदोलन पर बॉलीवूड के कुछ नाम चिन्ह सितारे मैदान पर उतरे थे। जिसमें कंगना ने किसानों की तुलना शहीन बाग़ में लोगों के द्वारा कर रहे प्रोटेस्ट कर दी थी। जिससे वे चर्चें मॆं आ गयी थी। अभी भी केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। वह लगातार सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं किसानों के आंदोलन को लेकर देश की कई बड़ी हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रही हैं।लेकिन फिर से अभिनेत्री कंगना रणौत लगातार सोशल मीडिया के जरिए किसान आंदोलन की आलोचना कर रही हैं। वहीं पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सहित बॉलीवुड के कई सितारे किसानों का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।

लेकिन हाल ही में एक बार फिर कंगना ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा की आलोचना की। साथ ही उन्होंने उन दोनों कलाकारों पर किसानों को भड़काने का भी आरोप लगाया है। इस बार फिर उन्होंने अपनी बात ट्वीटर के जरिये राखी थी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दोंं में कहा था कि मैं चाहती हूँ कि दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जी, जो किसानों के लिए लोकल क्रांतिकारियों की भूमिका में दिखे, कम से कम एक वीडियो के माध्यम से किसानों को यह बताएं कि उनको विरोध किस बात का करना है, दोनों किसानों को भड़का कर गायब हो गए हैं, और देखे किसानों की और देश की ये हालत है'।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it