शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर से नेहा ने सब को कर दिया हैरान!

  • whatsapp
  • Telegram
शादी के दो महीने बाद ही प्रेग्नेंसी की खबर से नेहा ने सब को कर दिया हैरान!


बॉलिवुड के गानों में अपनी आवाज की छाप छोड़ने वाली नेहा कक्कर दो दिन महीने पहले ही अपनी शादी रचाई थी। उन्होंने अपने से पाँच साल छोटे रोहनप्रीत से शादी की थी। आज सुबह ही नेहा और रोहनप्रीत के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टग्राम पर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। यही तस्वीर रोहनप्रीत सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। नेहा कक्कड़ ने कैप्शन में लिखा, 'ख्याल रख्या कर।' जिस पर रोहनप्रीत ने कमेंट किया, 'अब तो कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना पड़ेगा नेहू।' इसके बाद से उनके फैंस ने उनको ढे़र सारी बधाई दी साथ ही इंडस्ट्री के लोगो ने उनको ख्याल रखने को बोला।

उस तस्वीर पर उनके भाई टोनी कक्कड़ लिखते हैं कि 'मैं मामा बन जाऊंगा।' इसके अलावा जय भानुशाली, रोचक कोहली, हर्षदीप कौर, एली अवराम सहित अन्य सितारों ने उन्हें बधाई दी। दरसल शादी के दो महीने बाद ही ये खबर मिलना सभी को हैरान कर दिया। जिसके बाद कई यूजर्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कमेंट कर रहे हैं कि क्या वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं? बता दें कि नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने 24 अक्तूबर को सात फेरे लिए हैं। रोहनप्रीत पहली ही बार में नेहा को बहुत क्यूट लगे थे। तो वहीं रोहन नेहा की अच्छाई पर फिदा थे। शादी के बाद नेहा कक्कड़ हनीमून के लिए दुबई रवाना हो गए थे। जहां से उनकी कई तस्वीरें सामने आई थीं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it