बिग बॉस की विजेता गौहर खान का हाल ही में हुआ निकाह! मेहरून- गोल्डन लहंगे में दुल्हन ने ढाया कहर

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बिग बॉस की विजेता गौहर खान का हाल ही में हुआ निकाह! मेहरून- गोल्डन लहंगे में दुल्हन ने ढाया कहर


छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 7 की विनर रहीं मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने निकाह कर लिया है। उन्होंने म्यूजिक कम्पोज़र इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार संग निकाह किया है। ये दोनों कपल एक साथ काफी प्यारे लग रहे हैं। इन दोनों की शादी मोस्ट अवेटेड वेडिंग सेरेमनी थी।

शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अब हाल ही में गौहर के वलीमे की तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसमे वे बहुत ही ज्यादा प्यारी लग रही हैं। उनके फैंस भी उनको बधाईयां दे रहे हैं।

शादी के बाद शाम को गौहर का वलीमा हुआ। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत और खुश नजर आए। गौहर ने गोल्डन रंग की ज्वैलरी पहनकर अपने लुक को कम्प्लीट किया। गौहर खान इस ड्रेस में भी बला की खूबसूरत लग रही थीं। जैद भी अपनी शेरवानी में खूब हैंडसम नजर आ रहे थे।

जैद की शेरवानी में हरे रंग से एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। दोनों रिसेप्शन में एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों की जोड़ी भी बेहद क्यूट लग रही थी। इससे पहले दोनों के निकाह की भी तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों सफेद और गोल्डन रंग की ड्रेस पहले हुए थे। गौहर खान और जैद दरबार की शादी की रस्में 21 दिसंबर से शुरू हुई थीं। सबसे पहले दोनों की चिक्सा सेरेमनी हुई। जिसमें ये दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it