सलमान ने अपने घर के बाहर चिपकाया नोटिस, फैंस को लगा बड़ा झटका

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
सलमान ने अपने घर के बाहर चिपकाया नोटिस, फैंस को लगा बड़ा झटका


बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को आ रहा हैं। वे जन्मदिन पर फैंस की भारी भीड़ उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जुटती है। इस बार सलमान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन इस जन्मदिन पर उन्होंने फैंस को एक बड़ा झटका दिया हैं। सलमान ने अपने घर के बाहर एक नोटिस चिपका दिया है। जिस नोटिस में सलमान ने लिखा हैं कि इस वर्ष वे अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। जिसकी वजह से कोई फैंस उनके लिए इक़ट्ठा न हो। इसके अलावा उन्होंने लोगों से कोरोना वायरस महामारी में सामाजिक दूरी बनाए रखने को कहा है। इतने सालों में ऐसा पहली बार होगा जब सलमान अपने फैंस के साथ जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

सलमान इस बार कोविड़ के कारण अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं। नोटिस में उन्होंने लिखा हैं "मेरे जन्मदिन पर फैंस का प्यार और स्नेह सालों से जबरदस्त रहा है। लेकिन मेरा विनम्र आग्रह है कि इस साल कोविड महामारी और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मेरे घर के बाहर भीड़ न लगाएं। मास्क पहनो, सैनेटाइज करो। शारीरिक दूरी रखो। इस वक्त मैं गैलेक्सी में नहीं हूँ।" सलमान खान हर साल अपना जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन उनके घर के बाहर हजारों की संख्या में फैंस जुटते हैं। वहीं सलमान अपनी बालकनी में आकर उनका अभिवादन करते हैं। इसके अलावा वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी पार्टी करते हैं।


अदिती गुप्ता


Next Story
Share it