क्या नए साल के आते ही रणवीर और अलिया की शादी की खुशखबरी सुनने को मिलेगी!
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, और रणवीर सिंह आज सभी जयपुर में हैं। इस को देखते हुए उनके फैंस पूछ रहे हैं कि क्या...

बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, और रणवीर सिंह आज सभी जयपुर में हैं। इस को देखते हुए उनके फैंस पूछ रहे हैं कि क्या...
बॉलीवुड के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, और रणवीर सिंह आज सभी जयपुर में हैं। इस को देखते हुए उनके फैंस पूछ रहे हैं कि क्या रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जयपुर में शादी करने वाले हैं? ऐसे में बोला जा रहा हैं कि वे सब न्यू ईयर वेकेशन के लिए रवाना हुए हैं। लेकिन अब दिन में सभी को साथ में जब जयपुर में स्पॉट किया गया तो इन तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी।
लोगों का अनुमान है कि 'ब्रह्मास्त्र' सितारों की शादी के लिए वे वहां मौजूद हैं। इन्ही अनुमानों के बीच फैंस आलिया और रणबीर के प्रशंसक अनुमान लगा रहे हैं कि युगल सात जन्मों के बंधन में बंध सकता है।
क्योंकि हाल ही में रणबीर और आलिया को उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया हैं। तब रणबीर की माँ नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा और उनकी बेटी समारा भी साथ थी। आलिया और रणवीर से पहले रणवीर और दीपिका को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
रणवीर ने कार का दरवाजा खोला और वे मीडिया से बात किए बिना वहां से चले गए। इतना ही नहीं आलिया और रणबीर ने कलिना हवाई अड्डे से एक निजी उड़ान भरी। उनके साथ कपूर परिवार के अलावा आलिया की माँ सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी होने की खबर सामने आ रही है।
ऐसे में ये देखना होगा कि नए साल के आते ही रणवीर और आलिया की शादी की खबर सुनने में आती हैं कि नहीं।
अदिती गुप्ता





