पति जैद दरबार संग हनीमून पर रोमांटिक अंदाज में नजर आईं गौहर खान

  • whatsapp
  • Telegram
पति जैद दरबार संग हनीमून पर रोमांटिक अंदाज में नजर आईं गौहर खान


बिग बॉस के घर से अपना नाम बनाने वाली गौहर आज कल सुर्खियों में है। इसका मुख्य कारण उनकी हाल ही में हुई शादी है। गौहर ने जैद दरबार से पिछले साल 25 दिसंबर को निकाह किया था। शादी के ठीक एक महीने के बाद अब गौहर और जैद उदयपुर में हनीमून मना रहे हैं। गौहर अपने हनीमून की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही हम आप को बता दे की गौहर और जैद ने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक टुक टुक राइड का वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दोनों चेहरे पर मास्क लगाए कैमरे पर विक्ट्री साइन दिखाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद इन्होने राजस्थानी फोल्क डांस का एक वीडियो भी शेयर किया है। इतना ही नहीं गौहर ने अपनी एक सोलो तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखकर फैंस उनकी खूबसूरती पर मोहित हो जा रहे हैं।

ज़ैद के साथ फोटो अपलोड करने के बाद उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मिसेज बनने के बाद पहला मिनी हॉलीडे'। उनकी इस तस्वीर पर फैंस के साथ साथ उनके पति जैद ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- 'खूबसूरत तुम और खूबसूरत तस्वीर'। इतना ही नहीं जैद ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी पत्नी गौहर के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है। जिसमें वे बेहद खूबसुरत दिख रही है। जैद ने ब्रेकफास्ट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा- ब्रेकफास्ट विद माई लेडी। फैंस को गौहर और जैद की कमेस्ट्री के साथ साथ उदयपुर का शानदार नजारा भी अच्छा लग रहा है।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it