विराट-अनुष्का ने बताया अपनी बेटी का नाम, फोटो भी किया शेयर-
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में माता-पिता बने हैं। और उन्होंने आज अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है।...


बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में माता-पिता बने हैं। और उन्होंने आज अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है।...
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हाल ही में माता-पिता बने हैं। और उन्होंने आज अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है।
अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम एकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी बेटी के नाम की जानकारी दी है। उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखने की जानकारी दी है।
We have lived together with love , presence and gratitude as a way of life but this little one , Vamika ❤️ has taken it to a whole new level !
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) February 1, 2021
Tears , laughter , worry , bliss - emotions that have been experienced in a span of minutes sometimes ! pic.twitter.com/pOe2GQ6Vxi
अनुष्का शर्मा ने लिखा, 'हम एक साथ प्यार और कृतज्ञता के साथ रहे थे, लेकिन इस छोटी सी, वामिका ने इसे बिल्कुल नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आनंद- ये सभी वो भावनाएं हां, जिन्हें हमने एक साथ पल भर में जिया। हमारी नींद गायब है, लेकिन दिल भरा है। आप सभी का प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद।'
साथ ही बता दें कि बेटी के जन्म की वजह से विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर भारत वापस आ गए थे। भारत को इस मैच में शर्मनाक हार मिली थी। इस मैच की दूसरी पारी में भारत ने टेस्ट इतिहास का अपना न्यूनतम स्कोर(36 रन) बनाया था। दुनियाभर के लोगों ने इस टीम की आलोचना की थी।