कंगना ने साधा हॉलिवुड पर निशाना, हॉलिवुड सिंगर रिहाना पर लगाए आरोप

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कंगना ने साधा हॉलिवुड पर निशाना, हॉलिवुड सिंगर रिहाना पर लगाए आरोप


पंगा क्यून के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना एक बार फिर चर्चें में है। हाल ही में चल रहे किसान आंदोलन पर एक अलग ही तहलका मचा हुआ है। किसान ही नहीं बॉलीवुड से लेकर हॉलिवुड तक़ इसकी गूँज जा चुकी है। हॉलिवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है। जिसका तंज कस्ते हुए कंगना ने रिहाना को मुँह तोड़ जबाब दिया है। आप को बता दे रिहाना फेंटी ब्यूटी के नाम से वो सौन्दर्य उत्पादों का निर्माण भी करती हैं। 2020 में रिहाना फोर्ब्स की सबसे अमीर सेल्फ मेड वुमन लिस्ट में शामिल थीं। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 600 मिलियन डॉलर है, जिसे भारतीय मुद्रा में बदला जाए तो 4000 करोड़ से अधिक होता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रिहाना का मैनहट्टन में 14 मिलियन डॉलर (लगभग 102 करोड़ रुपये) कीमत का एक पेंटा हाउस है। 2018 में वेस्ट लंदन में उन्होंने लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से एक घर ख़रीदा था। सोशल मीडिया में रिहाना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ट्विटर पर रिहाना के 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

रिहाना हॉलिवुड के नामी सिंगर में से एक है। रिहाना ने 2005 में सिंगिंग करियर शुरू किया था। उन्हें अमेरिकन रिकॉर्ड प्रोड्यूसर एवांस रोजर्स ने खोजा था। रिहाना ने कई चार्टबस्टर पॉप सॉन्ग्स दिये हैं। रिहाना 5 बार बेस्ट रैप कैटेगरी में ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। वहीं, 33 नॉमिनेशंस में वो 9 बार जीत चुकी हैं। रिहाना ने 2006 में कॉमेडी फ़िल्म ब्रिंग इट ऑन- ऑल ऑर नाथिंग से फ़िल्मों में करियर शुरू किया था। 2012 में वो अमेरिकन मिलिट्री साइंस फिक्शन फ़िल्म बैटलशिप में एक अहम किरदार में दिखीं। इसके बाद से वो लगातार फ़िल्मों में सक्रिय हैं। दिस इज़ द एंड, ऐनी, होम जैसी फ़िल्मों के बाद 2018 में रिहाना हाइस्ट फ़िल्म ओशंस 8 और 2019 में गुआवा आइलैंड में नज़र आयी थीं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it