बिग बॉस के घर में देवोलीना ने बताया अपना अतीत

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बिग बॉस के घर में देवोलीना ने बताया अपना अतीत


बिग बॉस 14 के घर में मौजूद देवोलीना भट्टाचार्जी ने एजाज खान की जगह पर एंट्री ली है। जब से वे शो में आई थी तब से वे सुर्खियों में है। देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही अपने घर वालों के संघर्ष के बारे में बात की।

जिसके बाद वे भावुक हो गई। वे कहती हैं कि सोसाइटी पिता के बिना एक परिवार को कमजोर करने की कोशिश करती है। देवोलीना ने बताया कि जब वे बहुत छोटी थीं तब उनके पिता की डेथ हो गई थी।

उसके बाद उनकी मां को बहुत संघर्ष करना पड़ा था। तब वे मात्र 11 साल की थी। पापा के जाने के बाद माँ की तबियत बहुत खराब हो गई। उसके बाद भी वे काम पर जाती थी। मेरे पापा की डेथ के बाद सोसाइटी ने हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार किया था।

देवोलीना भट्टाचार्जी का जन्म 22 अगस्त 1985 को असम में हुआ था। वे प्रोफेशनली एक एक्ट्रेस और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। उन्होंने टीवी शो 'सवारे सबके सपने प्रीतो' से अपने करियर की शुरुवात की थी।

उन्होंने अपने भाई के बारे में भी बताया जिसकी डेथ बहुत कम उम्र में हो गई थी। देवोलेना ने बताया, "मेरा भाई कुछ लड़कों के साथ खेल रहा था वहां एक लड़का जो साइकिल पर था वे साइकिल से गिर गया। कुछ लड़कों ने दोष मेरे भाई पर डाल दिया। वे लड़का जो गिर गया था उसकी आंटी ने आकर मेरे भाई को दो थप्पड़ मार दिए।


अदिती गुप्ता


Next Story
Share it