प्रियंका चोपड़ा की खामोशी पर सवाल, पूछा-'क्या मिसेज जोनस कुछ बोलेंगी?

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
प्रियंका चोपड़ा की खामोशी पर सवाल, पूछा-क्या मिसेज जोनस कुछ बोलेंगी?



भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर बीते दिनों काफी कुछ विवाद देखने को मिला। जहाँ एक ओर नामी कलाकार इसके समर्थन में नज़र आए वहीं दूसरी ओर कुछ कलाकार इसका विरोध करते हुए नज़र आए। वहीं आज पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने पिछले दिनों ट्वीट किया था, जिसके बाद से ही वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब मिया ने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर तंज कसा है।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर से मिया ट्रेंड कर रही हैं। दरअसल, किसानों के समर्थन में कई विदेशी सेलेब्स ने आवाज उठाई। मिया ने प्रियंका कि इस तरह चुप्पी पर सवाल उठाया है। ट्वीट कर लिखा, 'क्या जोनास किसी मौके पर बोलने वाली हैं? मैं सिर्फ जानना चाहती हूं।'

जानकारी के लिए बता दे कि ट्वीट कर लिखा, 'हमारे किसान भारत के फूड सोल्जर हैं। उनके डर को दूर किए जाने की जरूरत है। उनकी उम्मीदें पूरी की जानी चाहिए। साथ ही वे बोली सशक्त लोकतंत्र के तौर पर हमें यह प्रयास करना चाहिए कि किसानों की समस्याओं का जल्दी ही समाधान हो सके। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत ने कहा था, 'दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को किसानों को उकसाने के लिए लेफ्ट मीडिया द्वारा सराहा जाएगा।

ऐंटी इंडिया फिल्म इंडस्ट्री, इस्लाम के समर्थक और ब्रांड्स अब इन्हें तमाम ऑफर देंगे और उपनिवेशवाद के दौर में जीने वाले इंग्लिश मीडिया हाउस उन्हें अवॉर्ड्स प्रदान करेंगे। बात कुछ ऐसी है कि जिसमें ऐंटी-नेशनल्स को बढ़ावा मिले।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it