एक बार फिर दिलजीत आए सुर्खियों में
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ बीते काफी महीनों से चर्चे में है। उनके चर्चे में रहना का विषय किसान आंदोलन है। वे किसान आंदोलन के...


बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ बीते काफी महीनों से चर्चे में है। उनके चर्चे में रहना का विषय किसान आंदोलन है। वे किसान आंदोलन के...
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ बीते काफी महीनों से चर्चे में है। उनके चर्चे में रहना का विषय किसान आंदोलन है। वे किसान आंदोलन के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिसके चलते उनकी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत से कई बार तीखी बहस हो भी हो चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट करने पर उनकी तारीफ भी की थी। इसके साथ ही उन्होंने हॉलीवुड गायिका रिहाना के लिए उन्होंने रीरी गाने का आडियो भी रिलीज किया था।
अपने इंस्टाग्राम पर रिलीज़ किए गए गाने को उन्होंने रिहाना को समर्पित किया है। दिलजीत का इस तरह रिहाना को समर्थन देने का मुख्य कारण ये है कि रिहाना ने किसानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा था कि हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे। इसके बाद से ही हॉलीवुड की दूसरी हस्तियों ने भी इस मामले में ट्वीट किया था और उनके ट्वीट्स ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी थी। उस वक्त दिलजीत और दूसरे सितारों ने भी हॉलीवुड की हस्तियों के ट्वीट पर समर्थन जाहिर किया था। अब दिलजीत ने रिहाना को लेकर ये म्यूजिक वीडियो समर्पित किया है। इसमें रिहाना के क्लिप्स का इस्तेमाल किया है।
अदिती गुप्ता