डायमंड रिंग साझा कर सवालों से घिरी हिमांशी खुराना

  • whatsapp
  • Telegram
डायमंड रिंग साझा कर सवालों से घिरी हिमांशी खुराना
X


छोटे पर्दे का सबसे विवादित शो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज और हिमांशी खुराना अपनी प्रेम कहानी के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। इस शो के साथ ही दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी।

लोगों को उनकी कैमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। आसिम और हिमांशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। हाल ही में इस खूबसूरत कपल को लेकर एक बेहद ही दिलचस्प खबर सामने आ रही है जिसमें दोनों के सगाई कर लेने की बात कही जा रही है।

आप को बता दे आसिम ने हिमांशी को बिग बॉस। के घर में ही प्रपोज़ किया था।

जिसके बाद से ही इन दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आने लगी। अब हाल ही में पोस्ट देखने के बाद फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि क्या ये सगाई की अंगूठी है जो आसिम ने हिमांशी को पहनाई है? हालांकि हिमांशी और आसिम दोनों की तरफ से ही इसे लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में उनकी सगाई की खबरों की कोई पुष्टि नहीं की जा सकती है।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it