करीना कपूर के घर आया नया मेहमान, तैमूर के मिला छोटा भाई

  • whatsapp
  • Telegram
करीना कपूर के घर आया नया मेहमान, तैमूर के मिला छोटा भाई
X


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने आज ही दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। पटौदी खानदान में एक और चिराग ने जन्म ले लिया है। आप को बता दे कि करीना कपूर दूसरी बार माँ बनी है। वहीं सैफ अली खान चौथी बार पिता बने हैं। खबर सुनते ही फैंस काफी खुश है। ये खबर सोशल मीडिया के जरिये पता चली है। इस खबर को देखते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई हैं।

दरअसल ये मीम्स तैमूर के बड़े भैया बनने पर वायरल हो रहे है। खबरों की माने तो सैफ अली खान पत्नी करीना के साथ अस्पताल में हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तैमूर अली खान को देखा जा रहा है।

साथ ही सैफ की बहन सबा अली खान और करीना की कजिन रिद्धिमा कपूर ने इसका एलान करते हुए ढेर सारी बधाई दी। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी स्टोरी शेयर करते हुए फैंस संग इसकी जानकारी साझा की। इधर ट्वीटर पर मीम्स का भंडार छाया है।

फैंस तैमूर के छोटे भाई और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे के नाम को लेकर कयास लगा रहे हैं। उनका कहना है कि करीना कपूर अपने दूसरे बेटे का नाम औरंगजेब रखेंगी। इसे लेकर ट्विटर पर औरंगजेब ट्रेंड कर रहा है। ट्रोल्स मीम्स बनाकर मजाक उड़ा रहे हैं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it