शहनाज गिल और बादशाह का गाना हुआ रिलीज़.

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
शहनाज गिल और बादशाह का गाना हुआ रिलीज़.



बिग बॉस 13 के बाद से ही शहनाज गिल लगातार सुर्खियों में हैं। शहनाज गिल हाल ही में गाने की शूटिंग के लिए बादशाह के साथ कश्मीर पहुंची थीं। इस गाने का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे थे। जोकि अब खत्म हो गया है। आज दोनों का गाना फ्लाइ रिलीज हो गया है। इस गाने में शहनाज गिल अवतार नजर आ रहा है। कश्मीर की बर्फीली वादियों में इस गाने को शूट किया गया है।

बादशाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके गाने के रिलीज होने की जानकारी दी। बादशाह ने गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- फ्लाइ रिलीज हो गया है। बादशाह के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके गाने की तारीफ की है। गाने को रिलीज हुए अभी 1 घंटे के बाद ही 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। इससे यह साबित होता है कि यह गाना फैंस को बहुत लुभा रहा है।

शहनाज गिल बादशाह के साथ इस गाने की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंची थीं। जिसकी फोटो खुद शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ शेयर करके इसकी जानकारी दी थी। कड़कड़ाती ठंड में शहनाज पूरी टीम के साथ शूटिंग करने पहुंची थी। फोटो में दोनों आसमान की तरफ देखते नजर आ रहे हैं और दोनों की पीछे कश्मीर का सफेद वादियां दिख रही हैं।

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में शहनाज गिल एक कंटेस्टेंट के तौर पर आई थीं। शो में उन्हें पंजाब की कटरीना का टैग भी मिला था। शो के दौरान शहनाज गिल और शो के विनर रहे सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की नजदीकियों के चलते काफी चर्चा में थे। शो खत्म होने के बाद शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच की दोस्ती आज भी कायम है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it