रणबीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मां नीतू सिंह ने की पुष्टि...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
रणबीर कपूर हुए कोरोना संक्रमित, मां नीतू सिंह ने की पुष्टि...


रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर अटकलों के साथ कल शाम से आ रही थी, लेकिन उनके और उनके परिवार की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मुहैया नहीं कराई जा रही थी। लेकिन रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने कुछ ही देर पर सोशल मीडिया पर डाले एक मैसेज करके अब इस बात की पुष्टि कर दी है कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं। रणबीर कपूर के कई फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते साल दिसंबर नें उनकी मां अभिनेत्री नीतू कपूर भी कोरोना वायरस का शिकार हो गई थीं। 'जुग जुग जियो' फिल्म की शूटिंग के दौरान वह कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। नीतू कपूर फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई थीं जहां इस खतरनाक महामारी का शिकार हो गईं थीं। जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मुंबई लाया गया था। अच्छी बात यह है कि अभिनेत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक ततस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।" नीतू ने लिखा - वो सेल्फ क्वारंटीन हो गये हैं और इसे लेकर सभी तरह के एहतियात बरत रहे हैं।" गौरतलब है कि रणबीर कपूर पिछले कुछ समय से लगातार खबरों में बने हुए हैं। खबरे हैं कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं। कुछ समय पहले रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोनावायरस के वजह से लॉकडाउन ना लगा होता तो उनकी शादी हो जाती।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it