कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर हुआ रिलीज, अलग अंदाज में दिखीं अभीनेत्री...

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। थलाइवी का ट्रेलर लॉन्च मुंबई और चेन्नई में आयोजित हुआ। जहां कंगना रनौत का गॉर्जियस लुक देखने को मिला। थलाइवी का ट्रेलर हिंदी के अलाा तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया है। थलाइवी के ट्रेलर में तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के अभिनय करियर और राजनीतिक जीवन के उतार-चढ़ावों के साथ उनकी निजी ज़िंदगी के कुछ ख़ास घटनाक्रमों को देखने को मिलेगा। जिससे फैंस अभी तक अंजान थे।
जानकारी के लिए बता दें यह फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री 'जयललिता' की बायोपिक है। फिल्म में कंगना रनौत जयललिता का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में एमजीआर के किरदार में साउथ फिल्मों के अभिनेता अरविन्द स्वामी हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म के इस ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर किया है।
#ThalaiviTrailer @vishinduri @thearvindswami @ShaaileshRSingh @BrindaPrasad1 @neeta_lulla #HiteshThakkar #RajatArora @ZeeStudios_ #GothicEntertainment @Thalaivithefilm Official Trailer (Hindi) | Kangana Ranaut | Arvind Swamy | Vi... https://t.co/c5ZRyU5ZJp via @YouTube
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) March 23, 2021
फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक डायलॉग से होती है, जिसमें कहा जाता है कि- 'वह फिल्म वाली हमें बताएगी कि राजनीति कैसे की जाती है? उसके बाद एक और आवाज आती है- ये मर्दों की दुनिया है और हम एक औरत को आगे करके खड़े हैं.' 3 मिनट 22 सेकंड के इस ट्रेलर में जयललिता के अभिनेत्री बनने से लेकर राजनीति के कदम रखने तक के सफर की झलक दिखाई गई है।





