कानूनी पचड़े में फंसी गंगूबाई काठियावाड़ी, कोर्ट ने भेजा समन....

  • whatsapp
  • Telegram
कानूनी पचड़े में फंसी गंगूबाई काठियावाड़ी, कोर्ट ने भेजा समन....
X



बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के निर्देशन बनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर विवाद अब भी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म में आलिया भट्ट को लीड रोल निभाते हुए देखा जाएगा. कुछ समय पहले ही फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसके बाद जहां एक ओर फिल्म के लिए फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है. वहीं दूसरी ओर फिल्म का विरोध और तेज हो गया है. भंसाली और आलिया को कोर्ट के सामने 21 मई से पहले पेश होना है.

गंगू के 74 साल के बेटे ने केस फाइल किया है और उसका कहना है कि यह फिल्म गंगूबाई की इमेज ख़राब कर देगी और इस से उनका परिवार गलत दिख रहा है. इस से पहले भी बाबूराव शेख ने मुंबई सिविल कोर्ट में फिल्म और उसके ट्रेलर को रोकने को लेकर याचिका दायर की थी. ये कोर्ट द्वारा रिजेक्ट कर दी गयी थी और मूवी का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया था.

गंगूबाई काठियावाड़ी एस हुसैन ज़ैदी की किताब माफिया क्वींस ऑफ़ मुंबई के एक चैप्टर पर आधारित फ़िल्म है, जिसमें मुंबई के कमाठीपुरा इलाक़े में कोठे की संचालिका गूंगबाई के दबदबे पर कहानी कही गयी है, जो साठ के दशक में स्थापित है. फ़िल्म को लेकर गंगूबाई का दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले बाबू रवजी शाह ने याचिका दायर की थी, उन्होंने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि फिल्म में गंगूबाई की छवि खराब दिखाई गई है.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it