पंचाबी सिंगर दिल जान की सड़क हादसे में मौत, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर....

  • whatsapp
  • Telegram
पंचाबी सिंगर दिल जान की सड़क हादसे में मौत, म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर....
X



मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे और इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास हादसा हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिलजान करतारपुर के रहने वाले थे। उनकी अचानक मौत से इलाके में शोक की लहर है। खबर है कि हादसा उनकी कार के डिवाइडर से टकराने के कारण हुआ।

मिडिया रिपोर्ट के मुतािबक, 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होना था। इसी सिलसिले में एक मीटिंग अटेंड करने वह सोमवार को अमृतसर गए थे कि देर रात लौटते समय अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर जंडियालागुरू के पास उनके साथ हादसा हो गया।

उनके निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि दिलजान को एक रिएलिटी शो से पहचान मिली थी। उनका नया गीत तेरे वरगे जल्द ही रिलीज होने वाला था। पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया।

सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। दिलजान के निधन से फैंस भी बहुत दुखी हो गए हैं। फैंस सोशल मीडिया पर अपने सिंगर को अलग अलग तरीके से याद कर रहे हैं। दिलजान ने अपने छोटे से करियर में कई शानदार गाने पेश किए थे।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it