जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'आरआरआर' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आया सामने, मोशन पोस्टर जारी....

  • whatsapp
  • Telegram
जन्मदिन के मौके पर फिल्म आरआरआर से अजय देवगन का फर्स्ट लुक आया सामने, मोशन पोस्टर जारी....
X



अजय देवगन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'आरआरआर' से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है. इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड के एक्शन स्टार अजय देवगन अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म का मोशन पोस्टर शानदार है. जिसमें अजय देवगन का बदला हुआ अंदाज नजर आ रहा है. वहीं फैंस को भी एक्टर का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है.

निर्देशक, एसएस राजामौली और उनकी "आरआरआर" टीम ने अजय देवगन के जन्मदिन के अवसर पर एक मोशन पोस्टर के साथ फिल्म से उनका पहला लुक रिलीज़ कर दिया है. एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है जिनका पिछला वेंचर आज भी अकेले भारत में बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट भारतीय फिल्म है.

आपको बता दें कि इससे पहले अजय देवगन ने ट्विट पर लिखा था कि 'इस फिल्म का हिस्सा बनना शानदार अनुभव रहा. राजामौली ने जिस तरह से मेरे किरदार को डिजाइन किया है, मैं लोगों को दिखाने का इंतजार नहीं कर सकता.' इसके अलावा अभिनेता ने हैशटैग #AjayDevgnKaFiRRRstLook का भी इस्तेमाल किया है. वहीं फिल्म के ट्विटर हैंडल से यह सूचना जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि अजय देवगन का फर्स्ट लुक मोशन पोस्टर के जरिए रिवील किया जाएगा. ट्वीट में लिखा गया है कि वो एक ताकत है. उन्हें इस अंदाज में पेश किया जा रहा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it