भारत की बेटी प्रियंका चोपड़ा वीडियो जारी करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत की सहायता करने की उठाई मांग, कही ये बात...

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारत की बेटी प्रियंका चोपड़ा वीडियो जारी करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत की सहायता करने की उठाई मांग, कही ये बात...



वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण भारत लगभग तबाह होने की स्थिति पर आ गया है। देश की 44% जनता लगभग वायरस के कारण संक्रमित हो चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी इस वायरस की दूसरी लहर की शुरुआत है अभी पिक आना बाकी है, जिसमें माहौल और भी बुरा हो सकता है। ऐसे में यदि कोई विदेश में भी है तो उसे भारत की चिंता लगातार सताए जा रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत में खतरनाक होते जा रहे कोरोनावायरस के संकट को लेकर वैश्विक समुदाय से मदद करने की अपील कर रही हैं। इस बार उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने वैश्विक स्तर पर लोगों से मदद की गुहार लगाई है।

आपको बता दें कि इस वीडियो में उन्होंने कहा है कि भारत मेरा घर है, और मेरे लोग मर रहे हैं, प्लीज मदद करिए और आगे आइए। आपको बता दें कि इस समय प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार लंदन में है, जहां से वह लगातार भारत पर नजर रखी है। उन्होंने वीडियो मैसेज जारी करते हुए लिखा कि भारत मेरा घर है जो कोरोना से बुरी तरह जूझ रहा है। वैश्विक बंधुत्व के तौर पर सभी को कदम बढ़ाने चाहिए। क्योंकि जबतक सभी सुरक्षित नहीं हो जाते तबतक कोई सुरक्षित नहीं होगा। इसलिए मदद के लिए आगे आइए।

इस बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह खुद भी भारत की आर्थिक मदद करने के लिए कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा कि निक और मैं पहले से ही मदद कर रहे हैं और हमारी कोशिश जारी है। इस वायरस को हराना जरूरी है। ऐसा करने के लिए हम सभी की जरूरत होगी। दिल की गहराई से, शुक्रिया। इस दौरान उन्होंने अपने 60 मिलियन फॉलोअर्स से भी मदद के लिए आगे आने की अपील की। भारत की स्थिति को देखते हुए सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टॉलीवुड तक के कई बड़े कलाकारों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल ही में तेज तरार अभिनेत्री कंगना रनौत ने वीडियो जारी करते हुए लोगों को संदेश दिया कि वह परेशान ना हो, संयम से काम ले तथा भारत सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान के दौरान वैक्सीन का लाभ उठाएं।

नेहा शाह

Next Story
Share it