कोरोना संकट के चलते अनुष्का ने नहीं सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो....

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कोरोना संकट के चलते अनुष्का ने नहीं सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो....



बॉलीवुड एकट्रेस अनुष्का शर्मा का 1 मई को 33वां जन्मदिन था। अनुष्का को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी जन्मदिन की बधाई दे रहे थे। वहीं अनुष्का ने देश तबाही मचा रहे कोरोनावायरस के कारण अपना जन्मदिन सेलिब्रेट नहीं किया।

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके फैंस की विशेज पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वीडियो में खुलासा किया है कि इस साल उन्होंने अपना बर्थडे सेलीब्रेट नहीं किया है।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा की है। जिसमें वह लोगों से अपील कर रही हैं कि इन हालातों में वो घर से बाहर ना निकलें और जितना हो सके लोगों की मदद के लिए आगे आएं।

साथ ही उन्होंने एक अभियान के बारे में बताया है जिसे वो अपने पति विराट कोहली के साथ शुरू करने वाली हैं। बता दें, अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली बॉलीवुड के लविंग कपल्स में से एक हैं। इसी साल कपल ने घर में क्यूट बेटी वामिका का स्वागत किया है, जिसके साथ दोनों बेहद खुश है और अच्छी लाइफ जी रहे हैं।

Next Story
Share it