अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन, फैंस में पसरा मातम.....

कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद देश की हालत बेहद खराब हो चुका है। इसके महामारी की वजह से लाखों लोग संक्रमित हो रहो हैं। वहीं हजारों लोग रोज इस महामारी की वजह से अपनी जान गवां रहे हैं। इस महामारी की वजह से मनोरंजन जगत ने भी अपने कई शानदार कलाकारों को खो दिया। इसी बीच अब एक और शानदार एक्टर के निधन के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है।
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' की को-स्टार रही अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन हो गया है। अभिलाषा एक हिंदी सिनेमा के साथ ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस भी थीं।
खबर के अनुसार अभिलाषा पाटिल वाराणसी में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर थीं। वे जब वापस मुंबई अपने घर लौटीं तो कोविड का शिकार हो गईं। शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुरुआती फेज में एक्ट्रेस अपना इलाज घर पर ही करवा रही थीं। अभिलाषा के निधन से एक बार फिर से मराठी और बॉलीवुड में शोक की लहर पसर गया है।
एक्ट्रेस के फैंस और करीबी लोग उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे हैं। अभिलाषा पाटिल को फिल्म 'छिछोरे' से पहले वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' और फिल्म 'मलाल' में देखा गया था। उन्होंने बॉलीवुड के अलावा कई मराठी फिल्मों में भी काम किया है।
अराधना मौर्या





