कभी हुआ करते थे बैक ग्राउंड डांसर, आज करते हैं लाखों दिलों पर राज
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वे अब दिग्गज और महंगे एक्टर में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक...


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वे अब दिग्गज और महंगे एक्टर में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक...
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहिद कपूर आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। वे अब दिग्गज और महंगे एक्टर में से एक माने जाते हैं। उन्होंने अब तक इंडस्ट्री में कई हिट फिल्मे दी हैं।
आज उनके करियर को पूरे 18 साल हो गए हैं। इश्क़-विश्क से अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। हालांकि उनके लिए फिल्मों में करियर बनाना आसान नहीं था।
फिल्मी माहौल में ही पैदा होने वाले शाहिद कई फिल्मों में रिजेक्ट भी हुए। शाहिद की छवि यूं तो एक रोमांटिक हीरो की है लेकिन 'हैदर', 'उड़ता पंजाब', 'रंगून', 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम करके शाहिद ने दुनिया को दिखाया कि वो हर किसी रोल में खुद को डाल सकते हैं।
उनको फिल्म जब वी मेट में काफी पसंद किया गया था तो वहीं साल 2019 में आई फिल्म कबीर सिंह उनकी सबसे बड़ी सोलो हिट है।
बता दे उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने बेस्ट डेब्यूटेंट का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। जिसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि इस फिल्म से पहले करीब 100 बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है।
इससे पहले वो बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम करते थे। ताल और दिल तो पागल है समेत कई फिल्मों में उन्होंने स्टार्स के पीछे डांस किया। 18 साल पूरे होने पर शाहिद ने सभी को धन्यवाद कहा।
फिलहाल अगर शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों एक्टर अपनी आने वाली फिल्म 'जर्सी' को लेकर काफी सुर्खियों में है। शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अदिती गुप्ता