ड्रामा क्वीन राखी सावन्त एक बार फिर सुर्खियों में, शादी को लेकर कही ये बात

  • whatsapp
  • Telegram
ड्रामा क्वीन राखी सावन्त एक बार फिर सुर्खियों में, शादी को लेकर कही ये बात
X


बिग बॉस फेम एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वे आए दिन अपने बयानों को लेकर चर्चें में रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर राखी सावंत चर्चा में हैं और इस बार वजह है उनकी शादी। दरअसल वे बिग बॉस से ही अपनी शादी को लेकर चर्चें में हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने अपनी शादी और अपने पति रितेश को लेकर अपनी मन की बात कही है।

हाल ही में टेली चक्कर से खास बातचीत करते हुए राखी ने कहा कि 'मैंने अपनी जिंदगी में अभी तक कई अहम फैसले लिए हैं, अगर मेरी शादी सफल नहीं होती है तो मैं दोबारा शादी नहीं करूंगी।' इसके साथ ही राखी ने कहा, 'रितेश ने मेरी मां और मुझ पर काफी पैसा खर्च किया है और उसने मुझसे वादा किया है कि वो मुझे मुंबई में एक फ्लैट गिफ्ट करेगा।'

साथ ही आगे राखी कहती हैं, 'मेरे पति रितेश ने मुझसे कहा है कि वो मेरे साथ रहना चाहता है, चूंकि अभी हालात ठीक नहीं हैं तो वो मेरे पास आ नहीं पा रहा है लेकिन मैं उसका इंतजार करूंगी।

मुझे रितेश पर पूरा विश्वास है और मैंने उसके साथ झूठी शादी नहीं की है। मैं उसे किसी और महिला के साथ बांट नहीं सकती हूं। मैं अब जानती हूं कि मुझ से शादी से पहले ही वो शादीशुदा और बच्चे का पिता भी है, लेकिन अब फैसला उसका है।'

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it