बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत हुई सामंथा अक्किनेनी की फैन

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत हुई सामंथा अक्किनेनी की फैन

बॉलीवुड में पंगा गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इतना ही नहीं वे सोशल मीडिया पर अपने मन की हर बात कहती हैं।

हाल ही में उन्हें नियमोें का उलंघन करने के कारण ट्विटर से अभिनेत्री के अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया था। जिसके पश्चात् अभिनेत्री अब इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रीय हैं। हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी की बहुत प्रशंसा की है।

दरअसल अभिनेत्री सामंथा की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' का ट्रेलर पिछले दिन रिलीज किया गया। जिसे देखने के पश्चात् कंगना बहुत इंप्रेस हुईं तथा उन्होंने सोशल मीडिया पर सामंथा की खूब प्रशंसा की है।

कंगना रनौत ने सामंथा की प्रशंसा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि "इस लड़की के पास मेरा दिल है।" इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरीज में ट्रेलर का एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया था।

कंगना के इस पोस्ट को देखकर लगता है कि अभिनेत्री अब दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की ओर आकर्षित हो रही हैं। क्योंकि बॉलीवुड में तो उन्होंने सभी को अपना शत्रु बना लिया है।

आदिती गुप्ता

Next Story
Share it