मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का हुआ निधन, लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण का हुआ निधन, लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि


देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। हर तरफ से बुरी खबर आ रही है। अब आज शनिवार सुबह बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार रामलक्ष्मण ने नागपुर में आखिरी सांसें लीं। बता दे 79 वर्षीय संगीतकार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन समेत 150 फिल्मों में संगीत दे चुके रामलक्ष्मण का असली नाम विजय पाटिल था। बता दे स्वरों की कोकिला लता मंगेशकर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए संगीतकार को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लता मंगेशकर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- "मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दुख पहुंचा है। वे बेहद अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।"

बता दें, पहले रामलक्ष्मण पूरे में 'लक्ष्मण' के नाम से जाने जाते थे। उनके साथ राम की जोड़ी थी और हिंदी सिनेमा जगत में राम-लक्ष्मण मिलकर संगीत देते थे। साल 1976 में फिल्म 'एजेंट विनोद' (1977) में गाना गाने के बाद अचानक राम का निधन हो गया। इसके बाद लक्ष्मण ने अपना पूरा नाम रामलक्ष्मण रख लिया था।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it