'द फैमिली मैन' फेम मनोज वाजपेई बोले मैं भारत की एकता देख खुश हूँ

  • whatsapp
  • Telegram
द फैमिली मैन फेम मनोज वाजपेई बोले मैं भारत की एकता देख खुश हूँ
X

बड़े पर्दे पर इतनी पहचान ना मिलने पर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खुद को बना डाला सुपरस्टार। जी हाँ हम आज सुपरस्टार मनोज वाजपेई की बात कर रहें हैं।

मनोज इस समय काफी सक्रिय हैं। वे अपनी आगमी सीरीज को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में लोग साथ आए हैं जो कि एक सकारात्मक बात है।

बता दे वे खुद लोगों को खाना बांटने से लेकर वित्तीय सहायता भी करते नजर आए। वहीं कई लोगों ने दवाइयां, ऑक्सीजन सिलेंडर और अस्पताल में बिस्तर जैसी चीजें भी उपलब्ध करवाई है। इस एकता को देखकर वे काफी प्रभावित हुए हैं।

मनोज बाजपाई सोशल मीडिया पर लोगों की सहायता करने का प्रयास कर रहे हैं। इस बारे बताते हुए उन्होंने कहा, 'देश में सभी के लिए मुश्किल की घड़ी है। कोरोना की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैली है लेकिन कई लोग आगे आए हैं और दूसरों की मदद की है।

जिस प्रकार पूरा देश महामारी के खिलाफ खड़ा हुआ है। यह बहुत ही अद्वितीय है।'उन्होंने आगे कहा, 'अंत में यही मायने रखता है, कुछ और नहीं, कितना भी पैसा हो, कितना भी नाम हो कोई सहायता नहीं करता, सिर्फ इंसान ही इंसान के काम आता है।'

आदिती गुप्ता

[19:33, 23/05/2021] Aditi Gupta Bachpan Express: अनुराधा पौडवाल

Next Story
Share it