अली गोनी ने साझा की अपनी और जैस्मिन की वीडियो, जैस्मीन भडकी

  • whatsapp
  • Telegram
अली गोनी ने साझा की अपनी और जैस्मिन की वीडियो, जैस्मीन भडकी
X

देशभर में कोरोना महामारी ने कोहराम मचा रखा है। पूरा देश इससे लड़ने की कोशिश कर रहा है। इसका असर छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक देखा गया है। हाल ही में बिग बॉस फेम जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) भी इसकी चपेट में आ गए थे।

हालांकि उन्होंने अब इससे जंग जीत ली है। जिसके बाद एक बार फिर वे दोनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। अब अली गोनी ने एक बार फिर रोमांटिक बेडरुम वीडियो पोस्ट कर जैस्मिन के लिए प्यार जताया है। लेकिन, इसे देखने के बाद जैस्मिन खुश होने के बजाए भड़क उठी हैं।

दरअसल, अली गोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Aly Goni Official Instagram) पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वो जैस्मिन भसीन (Jasly Romantic Video) के साथ बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों मिलकर ढेर सारी मस्ती करते हैं। साथ ही इंस्टाग्राम रील्स पर पॉपुलर हो रहे 'रनअवे' (Runaway) फिल्टर का भी इस्तेमाल करते देखे गए हैं।

अली गोनी ने इस बेहतरीन कपल वीडियो (Jasly Bedroom Video) को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है,'बहुत सोचा था बाहर जाकर सबकी तरह पोज मारेंगे, लेकिन हम दोनों लेजी हैं तो यही हो पाया हमसे देख लो।'

वहीं, इसके जवाब में जैस्मिन भसीन भड़कती हुई लिखती हैं,'हाहाहा, तुमने मुझसे बिना पुछे ये वीडियो अपलोड कर दिया अली गोनी।' हालांकि जैसली के लेटेस्ट वीडियो को इंस्टाग्राम पर अबतक 3 लाख 3 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट कर प्यार बरसाते देखे जा रहे हैं।

अदिती गुप्ता

Next Story
Share it