कार्तिक के हाथ से एक और फिल्म फिसली, वापस की साइनिंग अमाउंट
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आज कल सुर्ख़ियों में हैं। वे अपने करियर से लेकर निजी ज़िन्दगी तक की बातों के कारन सुर्खियों में चल रहे...

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आज कल सुर्ख़ियों में हैं। वे अपने करियर से लेकर निजी ज़िन्दगी तक की बातों के कारन सुर्खियों में चल रहे...
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आज कल सुर्ख़ियों में हैं। वे अपने करियर से लेकर निजी ज़िन्दगी तक की बातों के कारन सुर्खियों में चल रहे हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पहले ही उनका करण जौहर (karan johar) के धर्मा प्रोडक्शन से कुछ विवाद हुआ था।
जिस वजह से अपकमिंग फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) उनके हाथ से चली गई थी। जिसके चलते कार्तिक के फैंस ने धर्मा प्रोडक्शन को खरी खोटी सुनाई। लेकिन अब उसके बाद खबर आई है कि कार्तिक के हाथ से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बैनर रेड चिलीज की फिल्म भी निकल गई है।
दरअसल, कार्तिक आर्यन ने आपसी सहमती से रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की फिल्म 'फ्रेडी' को छोड़ दिया है और उनके इस फैसले को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने भी स्वीकार कर लिया।
खबर है कि कार्तिक ने इस के लिए 2 करोड़ रुपए का साइनिंग अमाउंट लिया था जो वापस कर दिया है। इस फिल्म में उनके अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आने वाली थीं। कार्तिक को इस फिल्म में कुछ क्रिएटिव इशू थे और वे इसकी स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे।
जिसकी वजह से उन्होंने फिल्म छोड़ी है। आपको बता दें कि यह एक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म है। एक कारण ये भी बताया जा रहा है कि कार्तिक को डर था कि फिल्म में कैटरीना उनके सामने ज्यादा बड़ी लगेंगी।
गौरतलब है कि करण जौहर (karan johar) के धर्मा प्रोडक्शन ने कार्तिक को अपकमिंग फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। पहले कार्तिक इस फिल्म में अहम रोल में नजर आने वाले थे। लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें अनप्रोफेशनल और स्क्रिप्ट में दखलंदाजी का आरोप लगाते हुए फिल्म से बाहर कर दिया।
हालांकि कार्तिक जल्द कियारा आडवाणी के साथ अनीस बज्मी की हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 2' में नजर आएंगे। साथ ही वह रोहित धवन की फिल्म भी साइन कर चुके हैं। इसके अलावा वह रोनी स्क्रूवाला की फिल्म 'धमाका' में भी धमाल मचाएंगे।
जल्द ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।
अदिती गुप्ता





