एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग पेडलर हरीश खान को किया गिरफ्तार....

  • whatsapp
  • Telegram
एनसीबी ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग पेडलर हरीश खान को किया गिरफ्तार....
X

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में हरीश खान नाम के एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है. फिलहाल दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी एनसीबी लगातार जांच का दायरा आगे बढ़ा रही है.

इस मामले में भविष्य में और भी गिरफ्तारियां होने की अटकलें तेज हो गई हैं. ड्रग्स मामले में सिद्धार्थ पिठानी फरार चल रहे थे. उनकी गिरफ्तारी के बाद एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखड़े ने कहा, 'उनसे जांच चल रही है. मैं कुछ भी नहीं कह सकता क्योंकि जांच अभी बहुत ही संवेदनशील स्तर पर है.' कुछ दिनों पहले सुशांत सिंह राजपूत के नौकर नीरज और केशव को भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ के लिए बुलाया था.

आपको बता दें कि सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत के रूम मेट रह चुके हैं. पिछले साल 14 जून को जब सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे तब उन्हें पंखे से लटके हुए सबसे पहले सिद्धार्थ पिठानी ने ही देखा था.

सिद्धार्थ ने ही अन्य लोगों की सहायता से शव को पंखे से उतारा था और पुलिस को इसकी सूचना दी थी. इससे पहले एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत केस में अपनी पहली चार्जशीट स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट में दाखिल कर चुकी है.

इस चार्जशीट में एजेंसी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक सहित कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया है. रिया और शौविक सहित इनमें से ज्यादातर आरोपी अभी जमानत पर रिहा कर दिए गए हैं.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it