यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ रचाई शादी, देखें शादी की पहली तस्वीर.....

  • whatsapp
  • Telegram
यामी गौतम ने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ रचाई शादी, देखें शादी की पहली तस्वीर.....
X



बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम ने निर्देशक आदित्य धर संग शादी कर ली है. यामी और आदित्य दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तसवीरें शेयर की है, जिसमें दोनों बहुत लग रहे हैं. लाल जोड़े में यामी गौतम की खूबसूरती देखते ही बन रही हैं. कपल की इस वेडिंग फोटो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. फैंस के अलावा सेलेब्स भी इस नयी जोड़ी को जमकर बधाई दे रहे हैं.

यामी ने शादी की रस्म की फोटो शेयर की है, जिसमें लाल जोड़े में वो बेहद ख़ूबसूरत दिख रही हैं. वहीं, दूल्हे आदित्य ने ऑफ़ वाइट लंग का पारम्परिक परिधान पहना है और सिर पर पगड़ी बांधी है. दोनों एक-दूसरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं.

इस तस्वीर के साथ यामी ने कैप्शन की शुरुआत रूमी की लाइन से की- तुम्हारे प्रकाश में, मैं प्यार करना सीखता हूं. अपने परिवारों के आशीर्वाद से, आज हमने एक निजी कार्यक्रम में शादी कर ली. निजता के लिए हमारी शादी में सिर्फ़ क़रीबी परिजन ही मौजूद रहे. यामी गौतम की पहचान हाल के सालों में एक सफल अभिनेत्री की बनी है. साथ ही यामी मॉडल भी हैं. बॉलीवुड में उन‍की शुरूआत फिल्‍म 'विकी डोनर' से हुई था जिसमें उनके साथ आयुष्‍मान खुराना थे. हिन्दी फिल्मों और टीवी के अलावा उन्होंने पंजाबी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्‍नड़ भाषाओं में भी फिल्‍में की हैं.

अराधना मौर्या

Next Story
Share it