भगवान विष्णु के अवतार में होंगे विशाल करवाल

  • whatsapp
  • Telegram
भगवान विष्णु के अवतार में होंगे विशाल करवाल
X



अपनी तरह का पहला भक्ति-गायन रियलिटी शो 'स्वर्ण स्वर भारत' माननीय प्रधानमंत्री की अभिनव पहल 'आज़ादी का अमृत महोत्सव - भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ' के उपलक्ष्य में एक खास पहल है, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाता है। विशाल करवाल इस वीकेंड सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगे, वो आने वाले एपिसोड में भगवान विष्णु के दिव्य अवतार में नजर आएंगे। स्वर्ण स्वर भारत के इस खास एपिसोड में रोचक कथाओं और भक्ति संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं का उत्सव होगा। विष्णु के अवतार में विशाल, नारद मुनि बने होस्ट रवि किशन के साथ नजर आएंगे, जहां दोनों भारतीय देवताओं के रूप में कुछ सद्बुद्धि वाले शब्दों से सभी को अभिभूत कर देंगे।



विशाल करवाल ने कहा, ''मैंने कई बार भगवान विष्णु का चरित्र निभाया है और अब मैं स्वर्ण स्वर भारत में यह पौराणिक चरित्र निभा रहा हूं। इस तरह की भूमिकाएं एक्टिंग में मेरी दिलचस्पी जगाती हैं। मेरा अनुभव यह है कि बहुत-से एक्टर्स पौराणिक किरदार नहीं निभाना चाहते, क्योंकि किसी भी देवी या देवता का रोल निभाना आम किरदार निभाने से ज्यादा चैलेंजिंग होता है। असल में इस रोल को निभाने का अनुभव बड़ा अनोखा होता है। मैं इसे अपनी खुशकिस्मती मानता हूं कि मुझे हमेशा माइकोलॉजिकल शोज़ में भगवान विष्णु की भूमिका निभाने के लिए बुलाया जाता है।'' मालूम हो कि स्वर्ण स्वर भारत हर शनिवार और रविवार रात आठ बजे ज़ी टीवी पर प्रसारित है।

Next Story
Share it