गरीब बच्चों के लिए डांस वर्कशॉप

  • whatsapp
  • Telegram
गरीब बच्चों के लिए डांस वर्कशॉप
X



सबसे प्रतिष्ठित डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स के एक और सीज़न का स्वागत करने के लिए मंच तैयार है। डीआईडी लिटिल मास्टर्स सीज़न-5 का प्रीमियर 12 मार्च को होगा और इसका प्रसारण शनिवार और रविवार रात नौ बजे ज़ी टीवी पर किया जाएगा। एंटरटेनमेंट का मजा बढ़ाते हुए जजों की तिकड़ी - रेमो डिसूज़ा, सोनाली बेंद्रे और मौनी रॉय टॉप 15 लिटिल मास्टर्स की तलाश कर रहे हैं, जिन्हें आगे चलकर तीन टीमों में बांटा जाएगा और इन टीमों का नेतृत्व करेंगे जाने-माने कोरियोग्राफर - पॉल मार्शल, वैभव घुगे और वर्तिका झा।

स्किपर्स कहलाने वाले ये तीनों डांसिंग स्टार्स कंटेस्टेंट्स का मार्गदर्शन करेंगे और इस शो में उनके सफर के दौरान उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेंगे। डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स ने डांस के प्रति इस सच्ची लगन को देश के हर कोने और हर गली में पहुंचाने का फैसला किया है, जहां रहने वाले नन्हें लड़के-लड़कियां दिल से डांस करने का सपना देखते हैं।

इसके लिए डीआईडी लिटिल मास्टर्स ने भारत के सबसे बड़े और सबसे विश्वसनीय दानदाता मंच गिव-इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस अभियान के अंतर्गत इस शो के स्किपर्स ऐसे गरीब बच्चों के लिए डांस वर्कशॉप करेंगे, जिनमें डांस की लगन तो है, लेकिन उन्हें डांस के प्रति अपना प्यार जताने का कोई जरिया नहीं मिलता। स्किपर वर्तिका झा एनजीओ के बच्चों को कुछ डांसिंग मूव्स सिखाएंगी और उनके साथ चर्चा भी करेंगी।

Next Story
Share it