'और भई क्या चल रहा है?' में बॉलीवुड का तड़का!
लोकप्रिय शो 'और भई क्या चल रहा है?' शो में लखनऊ के दो परिवारों- मिश्रा और मिर्जा को दिखाया गया है, जो एक पुरानी नवाबी हवेली में एक साथ रहते हैं। इन...


लोकप्रिय शो 'और भई क्या चल रहा है?' शो में लखनऊ के दो परिवारों- मिश्रा और मिर्जा को दिखाया गया है, जो एक पुरानी नवाबी हवेली में एक साथ रहते हैं। इन...
लोकप्रिय शो 'और भई क्या चल रहा है?' शो में लखनऊ के दो परिवारों- मिश्रा और मिर्जा को दिखाया गया है, जो एक पुरानी नवाबी हवेली में एक साथ रहते हैं। इन परिवारों के जरिये इस शो की कहानी में गंगा-जमुनी तहज़ीब को दर्शाया गया है। इस बार शो की कहानी 18वीं सदी के मध्यकाल का रुख करने जा रही है, जोकि दरअसल मुगलों का काल रहा है। इस कहानी में शो के किरदारों के साथ ही नवाबी हवेली भी एक बिल्कुल नये अवतार में नजर आयेगी। इस शो में अब तक कई हास्यप्रद और आनंददायक कहानियों को दिखाया गया है।
इस बार की कहानी मुगल-ए-आज़म, जोधा अकबर और मंगल पांडे जैसे मशहूर बॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित है, जिसमें बॉलीवुड का जादू तो चलेगा ही साथ ही यह दर्शकों का पहले से कहीं ज्यादा मनोरंजन भी करेगा। इस शो के लीड कलाकारों अंबरीश बॉबी (रमेश प्रसाद मिश्रा), फरहाना फातेमा (शांति मिश्रा), पवन सिंह (जफर अली मिर्जा) और अकांशा शर्मा (सकीना मिर्जा) ने शो की आगामी कहानी के बारे में बताया, जो बॉलीवुड ट्विस्ट्स से भरपूर है। मालूम हो कि 'और भई क्या चल रहा है?' शो सोमवार से शुक्रवार, रात साढ़े नौ बजे एण्डटीवी पर प्रसारित है!