रंगों की बौछार करने आ रहीं नई अनीता भाबी

  • whatsapp
  • Telegram
रंगों की बौछार करने आ रहीं नई अनीता भाबी
X


रंगों का त्यौहार आने के साथ, अपने स्टाइल और नजाकत से रंगों में सराबोर करने के लिए 22 मार्च से आ रही हैं विदिशा श्रीवास्तव यानी एण्डटीवी के कल्ट कॉमेडी शो-'भाबीजी घर पर हैं' की नई अनीता भाबी। विदिशा, ड्रामा और सस्पेंस के छींटों के साथ दर्शकों के दिलों को कई चमकीले रंगों से रंगने आ रही हैं। विदिशा श्रीवास्तव कहती हैं, ''मैं अनीता भाबी का मशहूर किरदार निभाने वाली हूं। होली मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है और रंगों के इस त्यौहार से बेहतर अनीता भाबी की एंट्री का कोई और समय नहीं हो सकता!'' एंट्री ट्रैक के बारे में विदिशा बताती हैं, ''यह एंट्री ट्रैक काफी रोमांचक और रहस्यमयी है। इस जबर्दस्त ड्रामा से परदा उठेगा जब विभूति (आसिफ शेख) हत्या करने के मामले में फंस जाता है।


यह तब होता है जब विभूति को एक फिल्म का ऑफर मिलता है, जहां उसे अनीता भाबी की हमशक्ल के साथ एक मर्डर का सीन करना होता है। लेकिन, अंगूरी भाबी (शुभांगी अत्रे) और टीएमटी उस मूवी सीन को गलत समझ लेते हैं और दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) को बुला लेते हैं। वे विभूति पर अनीता के कत्ल का इल्जाम लगाते हैं! अनीता के कहीं भी नजर ना आने की वजह से विभूति उस मामले में फंस जाता है और खुद को निर्दोष साबित नहीं कर पाता। अनीता को इस बारे में कुछ भी नहीं मालूम है।'' मालूम हो कि 'भाबीजी घर पर हैं' शो रात साढ़े दस बजे सोमवार से शुक्रवार एण्डटीवी पर प्रसारित है।

Next Story
Share it