'और भई क्या चल रहा है? महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक - विष्णु शंकर
'और भई क्या चल रहा है? एण्डटीवी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह बात एण्डटीवी के बिजनेस हेड विष्णु शंकर ने कही। उन्होंने कहा कि यह शो...


'और भई क्या चल रहा है? एण्डटीवी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह बात एण्डटीवी के बिजनेस हेड विष्णु शंकर ने कही। उन्होंने कहा कि यह शो...
'और भई क्या चल रहा है? एण्डटीवी की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। यह बात एण्डटीवी के बिजनेस हेड विष्णु शंकर ने कही। उन्होंने कहा कि यह शो टेलीविजन के पहले भारतीय शो में से एक है जिसका सेट उत्तर प्रदेश में है और इस शो के ज्यादातर कलाकार एवं अन्य सदस्य स्थानीय हैं। हमारा चैनल हिंदी बोलने वाले दर्शकों की जरूरतों को पूरा करता है, ऐसे में उत्तर प्रदेश में बेहतरीन स्थानीय प्रतिभाओं के साथ सांस्कृतिक रूप से संपन्न, प्रासंगिक और आनंददायक कंटेंट का भरपूर खजाना है। इस शो की कामयाबी उनकी क्षमता का प्रमाण है। हम अब उत्तर प्रदेश में और परियोजनाओं की तलाश में हैं और हमने स्थानीय प्रतिभा को खोजने में मदद के लिए एक प्लेटफॉर्म का निर्माण किया है। फिर चाहे वो कलाकार हों, तकनीशियन हों या फिर निर्देशक। यह चैनल के लिए वास्तव में एक नए एवं आकर्षक चरण की शुरूआत है।'' पिछले साल 30 मार्च को एण्डटीवी ने लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित सिचुएशनल कॉमेडी 'और भई क्या चल रहा है?' को लॉन्च किया था। पूरी तरह लोकल प्रोडक्शन यूनिट और अकांशा शर्मा ऊर्फ सकीना मिर्जा, फरहाना फातिमा ऊर्फ शांति मिश्रा, पवन सिंह ऊर्फ जफर अली मिर्जा और अंबरीश बॉबी ऊर्फ राम चंद्र मिश्रा जैसे कलाकारों के साथ हिन्दी जनरल एंटरटेनमेन्ट चैनल इंडस्ट्री में एक नई मिसाल पेश की। अब इस शो ने एक साल पूरा कर लिया है।