छोटे पर्दे पर धूम मचाने आ रहा है 'नच बलिए 10', जानिए कब से होगा शुरू

छोटे पर्दे का सबसे पसंदीदा शो 'नच बलिए' एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। एक बार फिर सेलिब्रिटी जोड़ो को साथ में डांस करता देखने के लिए फैंस काफी बेताब है। फैन्स इस इंतज़ार में ही थे आखिर कब शुरू होगा ये सफर। अब शायद उनका इंतज़ार खत्म होने जा रहा है। क्योंकि हाल ही में 'नच बलिए 10' को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
शो को लेकर ऐसा कहा जा रहा है शो अगस्त में ऑन एयर किया जाएगा। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नच बलिए 10' अगस्त में शुरू हो सकता है। शो की तैयारी शुरू होने वाली है। हालांकि इस बार शो में कौन- कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे, इसपर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं, 'डांस प्लस 6' का भी जल्द ही आगाज होने वाला है।
वहीं दूसरी ओर 'डांस प्लस 6' भी अगस्त के महीने में धांसू इंट्री करने वाला है। रेमो डिसूजा के 'डांस प्लस 6' में राघव जुयाल शो को होस्ट करते है और दर्शकों को खूब इंटरटेन भी करते है। ऐसे में दोनों शो की जबरदस्त टक्कर होगी। वहीं, कुछ समय पहले ऐसा कहा जा रहा था कि सीरियल अनुपमा में लीड रोल निभानेवाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली पति अश्विन वर्मा के साथ शो में भाग ले सकती है।
आदिती गुप्ता





