कियारा को पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, डेटिंग एप के जरिए घर आई मुसीबत, फिल्म 'इंदु की जवानी' 11 दिसंबर को होगी रिलीज़।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
कियारा को पाकिस्तानी लड़के से हुआ प्यार, डेटिंग एप के जरिए घर आई मुसीबत, फिल्म इंदु की जवानी 11 दिसंबर को होगी रिलीज़।


मुंबई: कियारा आडवाणी ने इससे पहले kabir singh फिल्म मे बहुत एक निर्देशक रोल निभाया है। कियारा आडवाणी एक सुंदर अभिनेत्री मानी जाती है। यह "गुड न्यूज़", " लक्ष्मी" और "MS Dhoni" फिल्म में काम किया है।

कियारा आडवाणी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'इंदु की जवानी' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। इस ट्रेलर को अब तक 16 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसका ट्रेलर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये कॉमेडी से भरपूर है। इसमें डेटिंग के एप के जरिए कैसे कभी-कभी मुसीबत घर आ जाती है। इसके बारे में ही दिखाया गया है। इसे अबीर सेनगुप्ता द्वारा डायरेक्ट किया गया है। पाकिस्तानी लड़के से एक्ट्रेस को हुआ प्यार..

ट्रेलर में कियारा आडवाणी और आदित्य सील मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक भारतीय की पाकिस्तानी से मिलने की कहानी है। कियारा भारतीय महिला की भूमिका निभा रही है, जबकि आदित्य को पाकिस्तानी के किरदार में दिखाया गया है।

इस दिन रिलीज होगी 'इंदु की जवानी'

फिल्म 'इंदु की जवानी' की रिलीज डेट निश्चित हो गई है। मुख्य भूमिकाओं में कियारा आडवाणी और आदित्य सील की विशेषता वाली फिल्म, अब 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 'इंदु की जवानी' अबीर सेनगुप्ता द्वारा डायरेक्टेड और टी सीरीज द्वारा निर्मित है।

आखिरी बार अक्षय के साथ देखा गया था कियारा को

वहीं, अगर बात की जाए कियारा आडवाणी की आखिरी फिल्म की तो उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'लक्ष्मी' में देखा गया था, जो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई थी। इसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फीमेल लीड रोल निभाया था। इससे पहले दोनों 2019 की फिल्म 'गुड न्यूज' में साथ दिखे थे, लेकिन कियारा अक्षय के साथ पेयर अप नहीं थीं। 'लक्ष्मी' से भी कियारा ने अपने फैंस का खूब दिल जीता और उन्हें खुश किया।

ऋषि जयसवाल।

Next Story
Share it